Friday, September 20, 2024
Home टेक ज्ञान क्या आपके WhatsApp पर सरकार रख रही है नज़र? इस खबर को पढ़कर जानिए हकीकत

क्या आपके WhatsApp पर सरकार रख रही है नज़र? इस खबर को पढ़कर जानिए हकीकत

by Aajtalk
0 comment

क्या आपके WhatsApp पर सरकार रख रही है नज़र? इस खबर को पढ़कर जानिए हकीकत

Whatsapp Chat: क्या किसी की कॉल रिकॉर्डिंग सरकार कर सकती है या किसी के Whatsapp पर सरकार के जरिए नजर रखी जा रही है?

Social Media पर आए दिन कुछ न कुछ वायरल होता रहता है। इनमें से कुछ चीजें काफी हैरान करने वाली भी हैं। इसके साथ ही कई बार कुछ नकली चीजें सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो जाती हैं, जिन पर लोग काफी भरोसा भी करते हैं। वहीं सोशल मीडिया पर एक मैसेज काफी वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि आपके व्हाट्सएप और कॉलिंग की निगरानी भारत सरकार कर रही है।

आपके लिए | WhatsApp ने यूजर्स को दिया तगड़ा झटका! WhatsApp नहीं रहा Free, खरीदना पड़ेगा सब्सक्रिप्शन तब जा कर चला पाएंगे इसे, यूजर्स में मची खलबली

banner

मैसेज में लिखी ये बातें

सोशल मीडिया (Social Media) पर फैलाए जा रहे इस मैसेज में कई बातें लिखी गई हैं. इसमें लिखा है, ‘व्हाट्सएप और फोन कॉल के लिए नए संचार नियम कल से लागू हो जाएंगे। सभी कॉल रिकॉर्ड की जाएंगी। व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर और सभी सोशल मीडिया पर नजर रखी जाएगी. आपके उपकरण मंत्रालय प्रणाली से जुड़े होंगे। सावधान रहें कि किसी को गलत संदेश न भेजें।

आपके लिए | WhatsApp की चेतावनी: इन 5 नियमों को तोड़ा तो हो जाओगे BAN, आप न करें ये काम

गिरफ्तार किया जा सकता है

इसके अलावा इस मैसेज में लिखा है, ‘फिलहाल किसी भी राजनीतिक या धार्मिक विषय पर मैसेज लिखना या भेजना अपराध है. ऐसा करने पर बिना वारंट के गिरफ्तारी हो सकती है। पुलिस जारी करेगी नोटिफिकेशन… फिर साइबर क्राइम… फिर होगी कार्रवाई यह बेहद गंभीर है। सावधान रहें कि गलत संदेश न भेजें और सभी को बताएं और इस विषय पर ध्यान दें।’

PIB ने बताया सच

हालांकि, PIB फैक्ट चेक ने इस मैसेज को फेक करार दिया है। पीआईबी फैक्ट चेक की ओर से कहा गया है कि केंद्र सरकार द्वारा ऐसा कोई नियम लागू नहीं किया गया है। यह दावा फर्जी है। ऐसी कोई भी फर्जी/अस्पष्ट जानकारी साझा न करें।

आपके लिए | UPI पेमेंट कर देगा बर्बाद! अगर आप भी कर रहे हैं ये 5 गलतियां; पढ़ें और सतर्क रहें

अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे Like और share जरूर करें ।

इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद…

Posted by Talkaaj 

???????? Join Our Group For All Information And Update, Also Follow me For Latest Information????????

???? WhatsApp                       Click Here
???? Facebook Page                  Click Here
???? Instagram                  Click Here
???? Telegram                  Click Here
???? Koo                  Click Here
???? Twitter                  Click Here
???? YouTube                  Click Here
???? ShareChat                  Click Here
???? Daily Hunt                   Click Here
???? Google News                  Click Here

 

You may also like

Leave a Comment

Soledad is the Best Newspaper and Magazine WordPress Theme with tons of options and demos ready to import. This theme is perfect for blogs and excellent for online stores, news, magazine or review sites.

Buy Soledad now!

Edtior's Picks

Latest Articles